Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

प्रशिक्षु उप समाहर्ता ने जमुआ सीडीपीओ का संभाल पदभार

जमुआ

लम्बे समय से प्रभार में चल रहे जमुआ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पद पर मंगलवार को प्रशिक्षु उप समाहर्ता एकता वर्मा ने बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ विनोद कुमार कर्मकार से पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात सीडीपीओ एकता वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि सरकारी आदेशों का सत्प्रतिषत धरातल पर उतारने एवं बच्चों तथा धात्री महिलाओं तथा अन्य के लिए आने वाले सारे सरकारी सुविधाओं को उनके तक पंहुचा कर उसे हर संभव मदद करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी,मौके पर उन्होंने कहा कि जमुआ बड़ा प्रखंड है और उपायुक्त महोदय ने हमे यहां जिस आशा एवं उम्मीद से भेजें है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयाश करूंगी।

उक्त अवसर पर जमुआ बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ ने नए सीडीपीओ एकता वर्मा को कार्यालय का प्रभार सौंपें, मौके पर कार्यालय से जुड़े सभी कर्मी उपस्थित थे।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post