Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

Without permission :बिना अनुमति के रैयती जमीन पर बनाये गए पथ ग्रामीणों ने किया जाम। 

चंदवा- थाना क्षेत्र के कामता पंचायत के हिसरी ग्राम से दामोदर गाँव के जोबिया टोला तक बन रहे नए पथ का निर्माण संवेदक के द्वारा रैयतों के अनुमति के बिना निर्माण करवाया जा रहा है जिससे क्षुब्ध हो कर रैयत लल्लू उरांव, चंद्रदेव उरांव,प्रेमदास मिंज, कुलेश्वर उरांव, बाबूलाल उरांव के साथ लगभग 40 के संख्या में ग्रामीणों ने पहूंच पथ से हो कर गुजरने वाले वाहनों को रोक कर सड़क जाम कर दिया जिससे घण्टो चतरा रांची का आवागमन बाधित रहा।

बाद में संवेदक के मुंसी के द्वारा ग्रामीणों से संवेदक से दूरभाष पर वार्ता उपरांत आस्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटे तत्पश्चात आवागमन सामान्य हुआ।

राजधानी न्यूज़ (लातेहार)बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post