Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

श्री कबीर ज्ञान मंदिर परिसर में सद्गुरु विवेक निर्वाण महोत्सव की पूर्णाहुति

मां ज्ञान कौशलम् एवं मां ज्ञान आरोग्यं और मां ज्ञान साहित्यम् संचालन केंद्र का शुभारंभ

गिरिडीह

श्री कबीर ज्ञान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की पूर्णाहुति अपराहन 4:00 बजे किस सत्र का कार्यक्रम से हुआ जिसमें श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान से परम वंदनीय सद्गुरु मां ज्ञान के दिशा निर्देश से नारी प्रशिक्षण केंद्र *मां ज्ञान कौशलम्* एवं चिकित्सा केंद्र *मां ज्ञान आरोग्यं* एवं मां ज्ञान साहित्यम् का शुभारंभ परम वंदनीय सद्गुरु मां के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसमें आसपास के बहनों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, मेहंदी प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का कार्यक्रम निष्णात प्रशिक्षकों द्वारा नि: शुल्क कराए जाने का प्रबंध ट्रस्ट परिवार द्वारा किया गया है। साथ ही मां ज्ञान ने कहा, आनेवाले समय में अन्य प्रकल्प जोड़े जाएंगे, जो आसपास की बहनों को स्वावलंबी बनने में सहयोग करेगा।

चिकित्सा केंद्र में डॉ० विकास माथुर द्वारा प्रत्येक सप्ताह रविवार को निशुल्क मरीज देखने की व्यवस्था एवं ट्रस्ट परिवार द्वारा नो प्रॉफिट नो लॉस में दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या एवं उपस्थित संत महानुभाव के द्वारा आशीर्वचन के पश्चात परम वंदनीय ज्ञान का दिव्य उद्बोधन आकर्षण केंद्र बना रहा, जिसमें उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा सदगुरुदेव की छत्रछाया में हम सभी हर्षोल्लास के साथ निरंतर जनकल्याण और मानव कल्याण कार्य में संलग्न रहे। सतगुरु मां ने अपने उद्बोधन के दौरान जीवन में दान के महत्व को बहुत ही सरल ढंग से महाभारत का उदाहरण देते हुए समझाया और सबसे नारा लगवाया रक्तदान महादान और इदं राष्ट्राय इदं न मम। लोग गुरु मां ज्ञान की बातों से इतने प्रभावित हुए कि भाव विभोर हो गए।

 

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post