Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

जिला प्रशासन की जांच पर भरोसा, साक्ष्य के आधार पर दोषियों पर हो कार्रवाई: गुंजन यादव

गुंजन यादव

जमशेदपुर। बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर में हुए हाल के घटनाक्रम पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि जिला प्रशासन को साक्ष्य के साथ घटना से अवगत कराकर कार्रवाई हेतु तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। अल्टीमेटम की समाप्ति पर भाजपा प्रशासन के वरीय पदाधिकारी से मिलकर जांच की जानकारी लेंगे। अनुशासित पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते प्रशासन की जांच पर भरोसा है। साक्ष्य के आधार पर प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई हो।

 

Related Post