Breaking
Sat. Jun 6th, 2026

मुंबई में घायल अवस्था में मिला पलामू जिले का नेवी जवान।

rajdhani news

पलामू

विगत 30 जनवरी से लापता नेवी का जवान सुरज कुमार दूबे मुंबई के पालघर से घायल अवस्था में मिले हैं । उन्हें घायलावस्था में उप जिला रुग्णालय हॉस्पिटल दहानू (पालघर जिला ) में भरती कराया गया था, जहाँ से डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते भारतीय नौसेना अस्पताल पोत, (अश्विनी) मुंबई में रेफर कर दिया है। थोड़ी देर में परिजन सहित उसके नेवी के जवान उसे लेकर अस्पताल में पहुंच जाएंगे। मुंबई पुलिस से बातचीत करने पर पता चला कि उन्हें जलाकर नाले में फेंक दिया गया था जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहाँ पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगे जांच किया जा रहा है कि यह जवान चेन्नई से मुंबई कैसे पहुंचा।

बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post