Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

लौंग लाइफ केयर अस्पताल में चर्म राेग के मरीजों के लिए 4 को लगेगा निशुल्क शिविर

मेदिनिनगर- चर्म रोग के मरीजों के लिए चार फरवरी को निशुल्क जांच शिविर आयोजित की जाएगी। इसमें रांची में प्रसिद्ध चर्म राेग विशेषज्ञ डा एसबी नोलानियां शरीक होंगे। उक्त आशय की जानकारी मेदिनीनगर के सदीक चौक के समीप स्थित लौंग लाइफ केयर अस्पताल के प्रबंधक डा ए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन लौंग लाइफ केयर अस्पताल में गुरूवार को सुबह 10 बजे से दो तक होगा। इसमें चिकित्सक सभी प्रकार के चर्म रोग से संबंधित निशुल्क उपचार करेंगे। डा अंसारी ने इससे संबंधित मरीजों से अपील की है कि वे लोग शिविर में पहुंचें और अपना उपचार कराएं। कहा कि कई लोग राशि के अभाव में चर्म रोग का उपचार नहीं करा पाते हैं। खासकर वैसे लोगों के लिए ही शिविर आयोजित की जा रही है।

बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post