Breaking
Sun. May 10th, 2026

भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने बजट का किया स्वागत। कहा वैश्विक महामारी काल में पेपरलेस बजट, गतिशील और जनहित में।

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर जिला महामंत्री राकेश सिंह ने वित्तीय बजट को जनता का बजट बताया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय को संकल्पित भाजपा सरकार ने योजनाओं के साथ बजट में भी गरीब जनता का विशेष ध्यान रखा है। कोरोना महामारी के कारण देश की बेपटरी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इस बजट में किये गए महत्वपूर्ण एलान से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, नेशनल कॉरिडोर सहित किसानों के कल्याण एवं अन्य घोषणाओं को सराहनीय बताया।

 

Related Post