Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

एसडीओ नीत निखिल सुरीन ने दो बूंद बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर आरंभ किया अभियान

31 जनवरी दिन रविवार को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान 2021 का आरंभ किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन एसडीओ नीत निखिल सुरीन ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर की। कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीओ ने कहा कि पोलियो की दो बूंद की खुराक नई जिदंगी देगी। हमें पोलियो का खुराक बच्चों को जरूर पिलाना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य सहिया को अभियान के दौरान घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की बात कही l उन्होंने कहा कि पोलियो की खुराक नहीं पीने से भविष्य में बच्चा दिव्यांगता का शिकार हो सकता है । मौके पर बीडीओ टुडू दिलीप, डॉक्टर प्रभारी अमित खलखो, डॉक्टर गणेश राम, सहिया आशा देवी,उमा देवी, संजू कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।महुआडांड़ में 125 बथू बनाएं गये है।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post