Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

2021 में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त सुरज शुक्ला।

लखनऊ : जौनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुरज शुक्ला वर्ष 2021 में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त रहेंगे।गैंग्स ऑफ मानिकपुर के बाद वे कई फ़िल्म और वेब सीरीज करने वाले हैं।लेकिन इन्होंने अपने करियर की शुरुआत शार्ट फिल्म अहमियत से की थी।उसके बाद तीन शार्ट फिल्में की और ये प्रोजेक्ट्स करने के बाद अब अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं।
आपको बता दें कि इस साल सुरज शुक्ला गैंग्स ऑफ मानिकपुर, इश्क़ बनारस, दिलफेंक निकम्मे के अलावा कई और प्रोजेक्ट्स लेकर आने वाले हैं।वर्ष 2021 में ही ये सभी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होगी।इनके ज्यादातर फिल्मों में इनके साथ अभिनय करते कुशल पांडेय नज़र आएंगे।इसी वर्ष अप्रैल में गैंग्स ऑफ मानिकपुर वेब सीरीज सीजन एक एम एक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।उसके बाद जून में इश्क़ बनारस और दिलफेंक निकम्मे अगस्त में आएगी।आपको बता दें कि फिलहाल सुरज अपनी आने वाली फिल्म इश्क़ बनारस की शुटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।जो बेहद ही अलग तरह के विषय पर आधारित हैं।

Related Post