Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

रेम्बा-भाजपा नेता ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

गिरिडीह के निवर्तमान 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने रेम्बा व्यवसायिक मंडी स्थित शांति कुटीर के प्रांगण में गुरुवार जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। यहां यहां बता दें कि भाजपा नेता द्वारा प्रत्येक वर्ष रेम्बा, झारखंडधाम आदि जगहों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाता है। कंबल वितरण कर रहे भाजपा नेता ने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और मानवीय संवेदना की अनुभूति प्रत्येक सामाजिक कार्यकर्ताओं में होनी चाहिए कंबल पाकर जरूरतमंदों के मुंह से आशीर्वाद के बोल निकल रहे थे। मौके पर शांति कुटीर के संस्थापक भोला नाथ द्विवेदी, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला गिरिडीह जिला अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, भागीरथ राम, अजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post