Breaking
Sun. Oct 18th, 2026

बिष्टुपुर में अरोमा मल्टीकुजिन रेस्टोरेंट के दूसरे आउटलेट का उद्घाटन, राजेश चौहान ने किया शुभारंभ

जमशेदपुर में लोगों को उचित मूल्य पर बेहतर खानपान उपलब्ध कराना प्राथमिकता : रीना दत्ता

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में जीएसटी भवन के बगल में शुक्रवार को अरोमा मल्टीकुजिन रेस्टोरेंट के दूसरे आउटलेट का उद्घाटन पूर्व भारतीय क्रिकेटर और फिरकी गेंदबाज राजेश चौहान ने किया। उद्घाटन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सह-केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राजेश चौहान ने कहा कि जमशेदपुर के लोग अच्छे खानपान और खेल, दोनों के शौकीन हैं। शहर में आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने नए आउटलेट के शुभारंभ पर रेस्टोरेंट प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

वहीं, रेस्टोरेंट की संचालिका रीना दत्ता ने कहा कि बिष्टुपुर में अरोमा की दूसरी शाखा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को उचित मूल्य पर उच्चस्तरीय भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर खानपान का अनुभव देना और गुणवत्ता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।

उद्घाटन समारोह में सौरभ दत्त, डॉ. शाजिया परवीन, सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, कृपाल सिंह, शहजाद कुरैशी, डॉ. सचिन, डॉ. सुनंदा, डॉ. अजय नाग और इंदरजीत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post