जमशेदपुर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को टाटा मोटर्स के फाउंड्री डिविजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह, जीएम ब्रजेश कुमार सिंह, डीजीएम एल. महापात्र , मुनीष कुमार , संजय सिंह, रंजन नायक का स्वागत किया गया। इस दौरान फूलों का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंटकर अध्यक्ष एवं महामंत्री समेत प्रबंधनके वरीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संयुक्त रूप से कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक जुटता बनाए रखने पर बल दिया। बाद में फाउंड्री डिविजन के टीम तेजस को
‘ पर एक्सलेंस अवार्ड ‘ ( PAR EXCELLENCE AWARD ) मिलने पर टीम के सदस्यों को अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के हाथों सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि पिछले दिनों बोकारो में चैप्टर कंवेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट ( सी. सी. क्यू. सी ) – 26 कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमें फाउंड्री के टीम तेजस को मॉडल प्रस्तुत पर उपरोक्त अवार्ड दिया गया था।
कार्यक्रम का संचालन साकेत भट्टाचार्य ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन रणविजय सिंह ने किया।
अध्यक्ष व महामंत्री का फाउंड्री डिविजन में हुआ स्वागत

