Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

रूपी सोरेन के निधन पर हिंद एकता संस्था का रक्तदान शिविर स्थगित

जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के बाद हिंद एकता सामाजिक संस्था ने 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को स्थगित कर दिया है। संस्था की ओर से यह निर्णय शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिया गया।

यह रक्तदान शिविर देश के उद्योग जगत के दिग्गज और दिवंगत रतन टाटा की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जाना था। संस्था की ओर से शिविर को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही थीं, लेकिन रूपी सोरेन के निधन के बाद कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

हिंद एकता सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने बताया कि रतन टाटा की स्मृति में आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को स्थगित किया गया है, रद्द नहीं किया गया है और नई तारीख की जानकारी संस्था की ओर से जल्द साझा की जाएगी।

संस्था ने रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

Related Post