चाईबासा: चाईबासा नगर में गुरुवार को राकेश पोद्दार के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। वहीं उपस्थित बच्चों के बीच फल, बिस्कुट और चॉकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक हेमंत विश्वकर्मा एवं मृदुल निषाद ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और बच्चों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र समाज की प्रारंभिक पाठशाला है, जहां बच्चे खेल-खेल में पठन-पाठन और उससे जुड़ी जरूरी बातें सीखते हैं। सरकार को बच्चों के प्रोत्साहन के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में लगातार अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए।
जवाहरलाल बानरा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं की समस्याओं को सुनने और समझने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सेविका एवं सहायिकाओं के सहयोग से समाज के बच्चों को बेहतर माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराकर एक उज्ज्वल समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सेविका एवं सहायिकाओं ने जो समस्याएं बताई हैं, उनके समाधान के लिए प्रशासन के माध्यम से प्रयास किया जाएगा, ताकि बच्चों को इसका अधिक लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्य के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। इस अवसर पर सभी ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में चंद्र मोहन तियू, रंजन प्रसाद, पवन शर्मा, दिलीप साव, प्रताप कटियार महतो, जय किशन बिरौली, रोहित दास, उज्जवल रक्षित, विप्लव सिंह, मानिक दास, शिबू दत्ता और पप्पू राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

