Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

*द्वितीय रुंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का समापन* *अर्पण दास बने विजेता, आराध्या गर्ग दूसरे और हर्षित रंजन साहू तीसरे स्थान पर*

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय रुंगटा सीमेंट इंटरनेशनल ओपन फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का समापन खिरवाल बैंक्विट हॉल में हुआ। समापन समारोह में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, संघ के संरक्षक नितिन प्रकाश, दीपेंद्र प्रसाद साव, डॉ विजय मुंद्रा, पवन खिरवाल और जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा मौजूद रहे।

स्वागत भाषण में मुकुंद रुंगटा ने अतिथियों और प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों का आभार जताया। उन्होंने बाहर से आए खिलाड़ियों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। संघ के महासचिव बसंत खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में नौ चक्र में कुल 1673 मुकाबले खेले गए। इसमें 79 महिला और 241 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

नौ चक्र के मुकाबलों के बाद बंगाल के अर्पण दास आठ अंक बनाकर विजेता रहे। उन्हें एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई। अंतरराष्ट्रीय मास्टर आराध्या गर्ग आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 60 हजार रुपये और ट्रॉफी मिली। फीडे मास्टर हर्षित रंजन साहू 8.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 40 हजार रुपये तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। ऋत्विक चक्रवर्ती, ऋषण देवनाथ, सृजन शाह, एस धनंजय, सोमालिया मोंडल, गगन साहू और अनुस्तूप विश्वास चौथे से दसवें स्थान पर रहे।

बिलो 1800 में अरिजीत घोष, श्रेयस मिश्रा और अनिर्बान बासु, जबकि बिलो 1600 में सूचित मंडल, देराज कुमार और अदृज पॉल पहले तीन स्थान पर रहे। बेस्ट अनरेटेड में अभिरुप चंद्र, तपोभ्रता गोराई और संबित साहू, बेस्ट वुमन में श्रावेसरी भीमरसेटी, अनुष्का गुप्ता और राजन्य मोंडल, बेस्ट वेटरन में के के चैटर्जी, वाई पी श्रीवास्तव और उमेश साव तथा बेस्ट दिव्यांग में रूपम मुखर्जी, निशान मोंडल और कनिष्क साहू को सम्मानित किया गया।

बेस्ट पश्चिम सिंहभूम में मनीष शर्मा, राजेश कुमार और कमल किशोर देवनाथ पहले तीन स्थान पर रहे। मंच संचालन बसंत खंडेलवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष जहांगीर आलम ने किया। मौके पर सोहनलाल मुंद्रा, बलराम सुल्तानिया, अनिल खिरवाल, लड्डू खिरवाल, नीरू गोयल, अनूप भट्टी, रतनलाल खंडेलवाल, चंद्रशेखर, शालिनी सराफ, वरिषा डोडराजका, संगीता मूंदड़ा, विनीता खिरवाल सहित अन्य संस्थाओं के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Post