Breaking
Sat. Oct 3rd, 2026

*हाटगम्हरिया दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, मंत्री दीपक बिरुवा बने मुख्य संरक्षक*

चाईबासा: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हाटगम्हरिया की बैठक दुर्गा पूजा मंडप के सामने आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मंत्री दीपक बिरुवा को पुनः मुख्य संरक्षक बनाया गया। वहीं उमेश चंद्र गागराई को अध्यक्ष, बिकाश गुप्ता को उपाध्यक्ष, विवेक गागराई को सचिव, प्रवीण कुमार को सह सचिव और संजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में राजेश शर्मा, उमेश गोप, मंगल करुवा, हरीश गागराई, देवेन देवगम, प्रताप गुप्ता, इंद्रजीत साव, रोशन अग्रवाल, कुंदन गुप्ता, गणेश कुंकल, संजय गागराई, अरुण गुप्ता और रामचंद्र नायक को शामिल किया गया है। वहीं विपिन लागूरी, प्रताप पुष्टि, लक्ष्मण साव, रामधन बिसई और रोशन गागराई को सह संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

समिति के उपाध्यक्ष विकास गुप्ता ने बताया कि हाटगम्हरिया का दुर्गा पूजा पंडाल पिछले 73 वर्षों से क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस वर्ष पूजा का 74वां वर्ष मनाया जा रहा है। अगले वर्ष पूजा समिति 75 वर्ष पूरे करेगी। उन्होंने बताया कि पिछले 25 वर्षों से मंत्री दीपक बिरुवा मुख्य संरक्षक के रूप में समिति से जुड़े हुए हैं।

विकास गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष बंगाल के खड़गपुर और जमशेदपुर के कारीगरों के संयुक्त प्रयास से कोल्हान के प्रसिद्ध मादल-नगाड़ा के मॉडल पर विशाल पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल के साथ विद्युत सज्जा भी आकर्षक होगी।

उन्होंने बताया कि पंडाल में ओडिशा के पुरोहितों द्वारा निर्धारित विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई जाती है। षष्ठी से दशमी तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा महाप्रसाद और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।

पूजा के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलावा ओडिशा और झारखंड के अन्य शहरों से भी श्रद्धालु हाटगम्हरिया पहुंचते हैं। श्रद्धालु पूजा-अर्चना में शामिल होने के साथ पंडाल का दर्शन और महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। समिति की ओर से इस वर्ष भी पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Related Post