Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी के सेवानिवृत्त होने पर यूनियन कार्यालय और टाटा मोटर्स कंपनी परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। दोनों कार्यक्रमों में यूनियन पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर, कर्मचारियों और सहकर्मियों ने सैनी को सम्मानित कर उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

यूनियन कार्यालय में आयोजित समारोह में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान सैनी को शॉल, पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने सैनी को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनी एक कुशल और सफल नेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं।

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि ट्रेड यूनियन का असली नेता वही होता है, जो सभी को साथ लेकर चले। यह गुण एचएस सैनी में रहा है। उन्होंने सैनी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यूनियन का साथ उनके साथ बना रहेगा।

यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

कंपनी परिसर में भी हुआ सम्मान

टाटा मोटर्स कंपनी परिसर में भी एचएस सैनी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान डिवीजन के कर्मचारियों ने सैनी को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका स्वागत किया और सेवानिवृत्ति के बाद उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार ने किया।

Related Post