Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

*इनर व्हील क्लब चाईबासा में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा, सेवा कार्यों की हुई समीक्षा*

चाईबासा : इनर व्हील क्लब चाईबासा की ओर से अध्यक्ष ममता जिंदल के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार का आधिकारिक दौरा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य लोग, क्लब की सदस्याएं और प्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद छोटे बच्चों ने झारखंड की संस्कृति और परंपरा पर आधारित लोकनृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति को उपस्थित लोगों ने सराहा और उनका उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान टुंगरी मध्य विद्यालय के बच्चों को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार के हाथों स्कूल बैग, स्कूल ड्रेस, भोजन के पैकेट और उपहार वितरित किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या को भी सम्मानित किया गया।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार ने इनर व्हील क्लब चाईबासा की ओर से किए जा रहे सामाजिक और सेवा कार्यों की जानकारी ली तथा अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की। अध्यक्ष ममता जिंदल ने क्लब की ओर से किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा, बाल कल्याण और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए चलाए जा रहे कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने क्लब के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में चाईबासा के विभिन्न क्लब और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था। लायंस क्लब, लावण्या जागृति शाखा और मारवाड़ी महिला समिति के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बाल अधिकारों के क्षेत्र में कार्य कर रहे विकास दोदराजका तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय सहायक मंत्री और जोन से जुड़े हर्ष सुल्तानिया की भी मौजूदगी रही।

अध्यक्ष ममता जिंदल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान इनर व्हील क्लब चाईबासा की ओर से शिक्षा, बाल कल्याण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को सामने रखा गया। कार्यक्रम के माध्यम से क्लब ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए आगे भी सेवा कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Post