जमशेदपुर। साकची स्थित रामलीला मैदान में इस वर्ष श्री श्री रामलीला उत्सव समिति की ओर से 104वें रामलीला उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में वृंदावन धाम के श्री आदर्श श्याम प्रिया रामलीला एवं रासलीला मंडल की ओर से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रामलीला का मंचन शुरू होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
समिति के अनुसार रामलीला उत्सव की शुरुआत 10 अक्टूबर को पूजा आरंभ एवं नारद मोह प्रसंग के मंचन से होगी। 11 अक्टूबर को राम जन्म और रावण जन्म, 12 अक्टूबर को मुनि आगमन एवं ताड़का वध, 13 अक्टूबर को फुलवारी एवं धनुष यज्ञ तथा 14 अक्टूबर को राम विवाह का मंचन किया जाएगा। 15 अक्टूबर को कैकेयी संवाद और राम वनवास का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद 16 अक्टूबर को सीता हरण एवं सुग्रीव मिलन, 17 अक्टूबर को बालि वध एवं लंका दहन, 18 अक्टूबर को रामेश्वरम स्थापना एवं अंगद-रावण संवाद और 19 अक्टूबर को अहिरावण वध, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध एवं मेघनाद वध का मंचन होगा।
रामलीला उत्सव के अंतिम दिन 20 अक्टूबर को रावण वध एवं दहन के साथ भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का आयोजन होगा। इसी दिन विजयादशमी का जुलूस भी निकाला जाएगा। समिति के अनुसार जुलूस शाम छह बजे काशीडीह स्थित संस्थापक स्व. राम स्नेही मिश्र के निवास स्थान से रवाना होकर रामलीला मैदान पहुंचेगा। यहां रावण दहन और अन्य विजयादशमी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्री श्री रामलीला उत्सव समिति की स्थापना वर्ष 1922 में स्व. राम स्नेही मिश्र ने की थी। इस लिहाज से वर्ष 2026 का आयोजन समिति के 104वें वर्ष का उत्सव है। आयोजन को लेकर समिति और ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्श, मर्यादा, त्याग और धर्म की स्थापना से जुड़े प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजन के लिए ट्रस्टी समूह में डॉ. डीपी शुक्ल, द्वारिका प्रसाद, राम गोपाल चौधरी, पवन तिवारी, सुभाष चंद्र साह, अनिल कुमार चौबे, शंकर लाल सिंघल, दिलीप तिवारी, राम केवल मिश्र, पवन अग्रहरि, अवधेश मिश्र, प्रदीप चौधरी, जय प्रकाश सैनी और मनोज कुमार मिश्र शामिल हैं। विशिष्ट सहयोगी के रूप में स्व. मुन्ना बाबू गुप्ता ट्रस्ट का सहयोग रहेगा।
संरक्षक समिति में हरे राम सिंह, बृजभूषण सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, शिव शंकर सिंह, विकास सिंह (केके प्राइवेट), नवल झा, गया प्रसाद चौधरी, एनके सिंह, कन्हैया लाल अग्रवाल और सूरज प्रसाद शामिल हैं। जुलूस एवं पंडाल की जिम्मेदारी तेज प्रसाद पाण्डेय, राज कुमार मिश्र, सुरेश चंद्र पाण्डेय और जय कुमार को दी गई है।
स्वागत व्यवस्था की जिम्मेदारी छोटे लाल शुक्ल, गौतम मिश्र, मनोज तिवारी, बसंत मिश्र, ध्रुव मिश्र, अनुज मिश्र, नन्दजी सिंह और चिन्ना राव संभालेंगे। समिति के उपाध्यक्षों में प्रभात जयसवाल, अशोक पाण्डे, महेन्द्र नाथ पाण्डेय, महेश तिवारी, श्याम सुन्दर अग्रवाल और नीरज तिवारी शामिल हैं। वित्तीय सलाहकार विनोद खेमका हैं, जबकि सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रोहित मिश्र (रिंकू) और मनीष मिश्र संभालेंगे। मंत्री के रूप में सुभाष पाण्डेय, जेके शर्मा, प्रकाश झा, अनन्त कुमार गुप्ता, प्रमोद खण्डेलवाल, राजेन्द्र प्रसाद, गौरी शंकर और गिरीश मिश्रा सहित अन्य लोग आयोजन में सहयोग करेंगे।
समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रामलीला के सभी कार्यक्रमों में परिवार के साथ पहुंचें और इस ऐतिहासिक धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। समिति का प्रधान कार्यालय काशीडीह स्थित 10/279ए, साकची, जमशेदपुर में है।

