Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

तुलग्राम हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी मधु सिंह सरदार गिरफ्तार

चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के तुलग्राम में हथियार से हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्याकांड के प्राथमिकी अभियुक्त तुलग्राम निवासी मधु सिंह सरदार (34) को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से हत्या में इस्तेमाल की गई खून लगी करनी भी बरामद की है।

चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि तुलग्राम निवासी दुर्गा चरण सरदार ने चौका थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर अपने बड़े पिताजी आनंद सिंह सरदार की हथियार से हत्या किए जाने की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 17 सितंबर को मधु सिंह सरदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

अनुसंधान के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने 18 सितंबर की रात कार्रवाई करते हुए मधु सिंह सरदार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आरोपी की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने उसके घर से हत्या में प्रयुक्त करनी बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामद करनी पर खून के निशान पाए गए हैं। हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी को पुलिस ने मामले की जांच में महत्वपूर्ण कड़ी बताया है।

कार्रवाई में चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक केशनाथ प्रसाद, सहायक अवर निरीक्षक श्रीधर प्रसाद यादव सहित चौका थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Post