जमशेदपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल मोदी ने अपने आवास पर आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर अनिल मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्यों को पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।
अनिल मोदी ने प्रज्ज्वलित किया आशीर्वाद का दीया

