Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

*विधायक सोनाराम सिंकु ने पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा से की मुलाकात*

चाईबासा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने बुधवार को नोवामुंडी स्थित पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।

मुलाकात के दौरान विधायक सोनाराम सिंकु ने मंगल सिंह बोबोंगा का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। इसके बाद दोनों के बीच झारखंड आंदोलन के दौर की पुरानी यादों, संघर्षों और उस समय के अनुभवों को लेकर चर्चा हुई।

सोनाराम सिंकु ने झारखंड आंदोलन के दौरान मंगल सिंह बोबोंगा के अनुभवों और संघर्ष के दिनों से जुड़ी बातों को सुना। दोनों के बीच आंदोलन के दौरान क्षेत्र की परिस्थितियों और उस समय की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी बातचीत हुई।

विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि झारखंड आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ लोगों के अनुभव आने वाली पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण हैं। आंदोलन के दौर के संघर्ष और घटनाओं से वर्तमान पीढ़ी को राज्य के गठन के पीछे के प्रयासों और परिस्थितियों को समझने में मदद मिलती है।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के वर्तमान हालात और जनहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। सोनाराम सिंकु ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और आंदोलन से जुड़े लोगों के अनुभवों का सम्मान किया जाना चाहिए और उनके सुझावों से क्षेत्र के विकास को लेकर आगे की दिशा तय करने में मदद मिल सकती है।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, दानिश हुसैन और विजय गुप्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मंगल सिंह बोबोंगा से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बातचीत के दौरान पुराने आंदोलनकारी दौर की कई यादें साझा की गईं।

Related Post