Breaking
Mon. Sep 14th, 2026

टाटा स्टील यूआईएसएल कर्मचारियों को 17.85% बोनस, अधिकतम 34.23 लाख रुपये

जमशेदपुर। टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारियों के बोनस को लेकर सोमवार को कंपनी प्रबंधन और टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के बीच समझौता हुआ। समझौते के तहत इस वर्ष कर्मचारियों को 17.85 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस की न्यूनतम राशि 33,176 रुपये, जबकि अधिकतम राशि 34,23,294 रुपये निर्धारित की गई है। बोनस का भुगतान इसी महीने कर्मचारियों के बैंक खातों में किया जाएगा।

बोनस समझौते पर कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर समेत सीनियर जीएम विजय प्रकाश सिंह, जीएम संजय कुमार, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार झा, मुख्य वित्तीय अधिकारी ज्योति प्रकाश और सीएचआरओ देवी प्रसाद पंथाला ने हस्ताक्षर किए। वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, डिप्टी प्रेसीडेंट रविकांत शुक्ला, उपाध्यक्ष पिंटू शर्मा, अखिलेश कुमार राय, दिनेश कुमार महतो, महासचिव सीडीएस कृष्णन, सहायक सचिव संजू महतो, अवध किशोर सिंह और कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने समझौते पर हस्ताक्षर किया।

इस समझौते की खास बात यह है कि कंपनी और यूनियन ने अगले तीन वर्षों के बोनस को लेकर भी रोडमैप तैयार कर लिया है। वर्तमान बोनस फॉर्मूले के आधार पर इस वर्ष का समझौता किया गया है, जबकि आगामी तीन वर्षों के लिए बोनस भुगतान की व्यवस्था और फार्मूले को लेकर सहमति बना ली गई है।

यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों के वेज रिवीजन को लेकर भी कंपनी प्रबंधन के साथ बातचीत चल रही है। यूनियन की कोशिश है कि वेज रिवीजन समझौते को भी इसी महीने अंतिम रूप दे दिया जाए।

Related Post