Breaking
Sun. Sep 13th, 2026

*जूनियर कलर बेल्ट कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में 170 कराटेकारों ने लिया भाग*

चाईबासा: जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेकेएआई) झारखंड, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन संत जेवियर स्कूल चाईबासा के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। परीक्षा में विभिन्न स्कूलों और कराटे प्रशिक्षण केंद्रों के करीब 170 कराटेकारों ने हिस्सा लिया।

ग्रेडिंग परीक्षा में किहोन, काता, कुमीते, शारीरिक परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा भी ली गई। परीक्षा का संचालन जेकेएआई झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक पंकज कुमार सिंह, ब्लैक बेल्ट 6वीं डॉन जापान ने किया। परीक्षा को सफल बनाने में निरंजन कुमार दास, ब्लैक बेल्ट तृतीय डिग्री और अंशु विश्वकर्मा, ब्लैक बेल्ट प्रथम डिग्री जापान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

परीक्षा में संत जेवियर कल्याण केंद्र चाईबासा, संत जेवियर बालक विद्यालय चाईबासा, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल चाईबासा, डीएवी स्कूल चाईबासा, संत विवेका स्कूल चाईबासा, संत जेवियर्स हाई स्कूल लुपुंगुटू, बाल मंडली नीमडीह चाईबासा और आरबीएस स्कूल असुरा के कराटेकार शामिल हुए।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में अनुराग निषाद, सुनील बिरूली, अनीश मोहंती, विजय सिंह कोड़ा, कृष्णा सवैंयाँ, एलीना कालुंडिया, आशीष कुमार सिन्हा और मुस्कान गोप शामिल रहे।

*ग्रेडिंग परीक्षा में सफल कराटेकार*

9वीं क्यू रेड बेल्ट: आरव गुप्ता, धनजी गोप, घनश्याम हेस्सा, अमृत खलको, अनिश देवगम, अंशुमन मुनदुईया, कृष्णा गोप, नरेंद्र बिरूली, आरिषी कुमारी, वीवान बक्शी, लेखराज लमाय, आरव देवगम, शुद्ध आत्मा नंदन प्रधान, अनीश मोहंती, प्रिंस जयराम तमसोय, निशिका तमसोय, मुस्कान गोप, श्रद्धा कोड़ा, आरोही कुमारी, शिशिर सिरका, इमरान पूर्ति, अनाया हेंब्रम, समीक्षा सिंकू, करमजीत गागराई, नोयेल प्रिंस कुदादा, मीनाक्षी सुंडी, खुशबू होनहागा, यशवीर ठाकुर, जयललिता वोयपाई, जोशुआ रिचर्ड, दिव्या कालुंडिया, मयूरी कालुंडिया, अर्णव विश्वकर्मा, युवराज नमाता और रियाना सुंडी।

8वीं क्यू ऑरेंज बेल्ट: दामु बिरूली, वीर सिंह आल्डा, समीर बारी, सुनील बिरूली, सरस्वती बिरूली, पद्ममुनी बारी, मोहन गोप, मनजीत मुनदुईया, अंकित बारी, शनि बारी, जसलीन गोप, अनीता बिरूली, स्नेहा सुंडी, कृष्णा दिग्गी, रोहित समड, विजय सुंडी, रितिका कुमारी, पीहू कुमारी, नारंगा सिंह कुंटिया, शौर्य कुमार महतो, दैविक दत्ता, सुरेश बारी, जय नायक, विष्णु भगवान मेलगांडी, आसियानी सवैंयाँ, अंशुमान नायक, सुजय बी. कुमार, एंजेल वारी, डोली सवैंयाँ, अर्पिता प्रजापति, जस्टिन रिचर्ड, प्रभा इंजल पूर्ति, नारायण जारिका, अननया चौधरी, अनुराग निषाद और अक्षज कुमार सिन्हा।

7वीं क्यू येलो बेल्ट: चंद्रप्रभा सिंकू, नारंगा सिंह कुंटिया, लक्ष्य कुमार, एशलीन हेंब्रम, करण सोय, ईसावी तानया, एमडी समर, लखन जारिका, नारायण जारिका, तनुजा मछुवा, नंदिनी मछुवा और अंगद रजक।

6वीं क्यू ग्रीन बेल्ट: तृप्त कुमार पान, रितीका बिरुवा, साकची किरण सुम्बुरुई, सिद्धार्थ अमन लागुरी, मनीषा सरदार, तनुज ईंगुल गागराई, पंकज पाड़िया, कल्पना दास, विजय सिंह कोड़ा, आदरिजा डे, सानवी ईचागुटू, श्याम नारायण केराई, मिसीका सवैंयाँ, जीत सवैंयाँ, नाव्या निष्ठा, कृष्णा सवैयाँ, यशवंत बारी, जिमीत लागुरी, मिस्टी दास और सरीना बारी।

5वीं क्यू पर्पल बेल्ट: विजय सिंह कोड़ा, एंजेल सरदार, आशीष कुमार सिन्हा, एंजेलिना पुरती, आलोक तापे, गौतम सुरीन, एलीना कालुंडिया, मयूरी सुम्बुरुई, खुशी किरण तीयू, अर्पित सुम्बुरुई, सौरव सवैंयाँ, बलवावन सवैंयाँ, दिशानी हेंब्रम, अर्पिता गरनायक, समीर सवैंयाँ, परिधि लागुरी, विशाखा सवैंयाँ, कुशल करवा, रिमील कालुंडिया, विराज गोप, चिराग गोप, कुणाल मुंडा, बामिया देवगम और विद्या बिरूवा।

4वीं क्यू पर्पल स्ट्राइप बेल्ट: श्याम पिंगुवा, हर्षित डोगरा, आरव कुमार, अभनी मालहो हेंब्रम, रमन बिरूली, स्तुति मींज, कुशल करवा और सौरभ बिरूवा।

जेकेएआई झारखंड के अध्यक्ष सह मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य बच्चों के तकनीकी कौशल, अनुशासन और कराटे के प्रति उनकी तैयारी का मूल्यांकन करना है।

Related Post