Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

*रोटरी क्लब के नेत्र जांच शिविर में 300 विद्यार्थियों की आंखों की जांच*

चाईबासा: रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा की ओर से शुक्रवार को सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, लुपुंगुटू में मासिक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के करीब 300 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। कार्यक्रम स्वर्गीय रोटेरियन एन. के. ठक्कर की पुण्य स्मृति में रोटेरियन हीना ठक्कर के प्रायोजन से आयोजित किया गया।

रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष अमित पोद्दार ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक माह विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते हैं, ताकि बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान हो सके और उन्हें उचित उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि क्लब आगे भी समाजहित में ऐसे कार्य करता रहेगा।

सचिव सौरव प्रसाद ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य देश के भविष्य से जुड़ा है। नियमित जांच से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर पता लगाया जा सकता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, संजीव नेत्रालय की टीम और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

शिविर में संजीव नेत्रालय, चाईबासा के विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीकी टीम ने आधुनिक उपकरणों से विद्यार्थियों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों में आंखों से संबंधित समस्या पाई गई, उन्हें प्रायोजक की ओर से दवा और चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने रोटरी क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। मासिक स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं।

शिविर में रोटरी क्लब की ओर से अमित पोद्दार, सौरव प्रसाद, महेश खत्री, रमेश चंद्र दत्तानी, सुशील मूंधड़ा, दीपक गुप्ता, नवजीत सिंह और विनय लोधा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से फादर किशोर लुगुन, विजय पात्रा, आशीष झा, शंकर लाल खंडैत, बिनिता अंजारिया, टिमोथी दास, अभिराम दास, कॉर्नेलियस सोरेन्ग, विजय कुजूर, पुष्पिका और बिमल सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने शिविर की सराहना की।

Related Post