Breaking
Thu. Sep 10th, 2026

चोरी के मामले में फरार आरोपी कपाली से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कपाली के मिल्लत नगर निवासी मोहम्मद महफूज के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष है और वह मोहम्मद मातुलब का पुत्र बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद महफूज चोरी के एक मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। मामले की जांच के दौरान पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को आरोपी के ठिकाने की जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Post