Breaking
Thu. Sep 10th, 2026

*खड़े ट्रक में बोलेनो ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर*

चतरा: सदर थाना क्षेत्र के किशुनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा किशुनपुर में लखन मिस्त्री के घर के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में बोलेनो कार के जोरदार टकराने से हुआ।
जानकारी के अनुसार, किशुनपुर निवासी सरयू राणा के 28 वर्षीय पुत्र बसंत राणा बोलेनो कार से बधार की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से बोलेनो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बसंत राणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे में उपेन्द्र राणा और रामदेव राणा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को हजारीबाग रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चतरा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस सड़क किनारे खड़े ट्रक की पहचान करने के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Related Post