Breaking
Wed. Sep 9th, 2026

*गुवा में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक, श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित मिलन क्लब भट्टीसाई में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अशोक दास ने की। बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।

पूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में इस वर्ष आकर्षक एवं भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। पंडाल को श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना है। इसके अलावा पूजा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष अशोक दास, उपाध्यक्ष बुचून गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता तथा सेक्रेटरी शिव गुप्ता एवं विक्की गुप्ता बनाए गए।

समिति में गणेश शर्मा, रंजन साहू, अभिषेक लोहार, चितरंजन प्रधान, टिंकू, छोटेलाल, कौशिक दास सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और आयोजन को सफल बनाने पर भी सहमति बनी।

Related Post