चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड स्थित आदिवासी एसोसिएशन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई लोगों ने अपने पुराने दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल नए सदस्यों का जिला समिति की ओर से अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
पार्टी में शामिल होने वालों में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह आदिवासी हो समाज युवा महासभा जगन्नाथपुर अनुमंडल के अध्यक्ष मंजीत कोड़ा, जेकेएलएम जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र सिंकू, नवाज हुसैन बिरसा, कानूराम बोबोंगा, मनोज बोबोंगा, संजय जेराई, सुदर्शन लागुरी, भुवनेश्वर हेस्सा, मनोज तुबिड, मधुसूदन हेस्सा, सुखराम पुरती, जयसिंह लागुरी, मुरली लागुरी, भीमो तिरिया, दूनाराम हेस्सा, सोनाराम जेराई, मनोज अंगरिया, बासु बोबोंगा, सालुका बोबोंगा, बीरेंद्र बालमुचू, रौतु चतोम्ब, मो. नसीम मंसूरी, कृष्णा बानरा, राजेंद्र लागुरी, मो. नसीम डेजी, रंजीत गोप, पुरनो दास, विशाल बिरुवा, अमित बिरुवा, सचिन चम्पिया, डुका बिरुवा, मो. इजराइल, सोनल हेरेंज, कामेश लागुरी, निक्सन कुजूर, विकास तिरिया, अनुराग हेस्सा, पुनीत लागुरी, समीर लागुरी और राजेंद्र लागुरी समेत कई लोग शामिल हुए।
नए सदस्यों ने झामुमो की विचारधारा, झारखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई में पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया।
मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि झामुमो ने हमेशा झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाई है। नोवामुंडी सहित पूरे पश्चिमी सिंहभूम में पार्टी के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का झामुमो में शामिल होना इसका संकेत है।
जोबा माझी ने कहा कि झारखंड की जनता अपने जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रही है। उन्होंने कहा, “झारखंड की धरती से एक भी टुकड़ा, एक भी संसाधन और झारखंड की जनता के अधिकार का एक भी हिस्सा हम किसी कीमत पर छिनने नहीं देंगे।”
उन्होंने कहा कि नोवामुंडी जैसे खनिज संपदा से समृद्ध क्षेत्र में स्थानीय लोगों के अधिकार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के सवाल महत्वपूर्ण हैं। झामुमो इन मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगा।
झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल चुनाव के समय जनता के बीच आते हैं, जबकि झामुमो लगातार जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी। नए सदस्य गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे।
जिला सचिव राहुल आदित्य ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा व जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला महिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि आने वाले समय में नोवामुंडी में झामुमो का संगठन और मजबूत होगा।
जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह मुंडरी ने कहा कि नोवामुंडी में बढ़ रहा जनसमर्थन जनता के झामुमो पर भरोसे का प्रमाण है। जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंकू, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, जिला उपाध्यक्ष अशोक दास, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण देवगम और जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र तिरिया सहित अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में मनोज लागुरी, मो. तबारक, नितेश करुवा, रिमु बहादुर, वृन्दावन गोप, नरेन्द्र चतोम्बा, विपिन पुरती, प्रेम गुप्ता, आनंद करुवा, अलोक अजय टोपनो, शहीद आलम, मो. कामरान रजा, गोवर्धन चौरसिया, माधव चंद्र कोड़ा, मनोज दास, जयपाल लागुरी, रोहित पाण्डेय, रितेश पनिग्राही, जरमोहन लागुरी, रविंद्र पुरती, घनश्याम राठौर, अरशद रजा, विजय कुमार, सन्नी सिंकू, विक्की सिंकू, सुखलाल हेमब्रम, मिथुन चम्पिया, संजीत बोदरा, शिव सिंकू, मो. इशरईल, नविन सिंकू, मो. बशीद इकबाल, रंजीत गोप, शिव रंजन दास, भूषण लागुरी, अमिर अंसारी, ब्रांजो लागुरी, महेंद्र अल्डा, बिनोद तिरिया, मनीष चम्पिया, सोनल हेरेंज, रमेश लागुरी, निक्शन कुजूर, कृष्णा पाट पिंगुवा, लकन चतोम्बा, तुलसी नाथ केराई, सन्नी चम्पिया, डुका बिरुवा, गार्दी लागुरी, अर्जुन जोजो, मुरली लागुरी, गौतम बेहरा, अभिराम देवगम, गंगा करवा, सुदर्शन लागुरी, संजय केराई, दूनाराम हेस्सा, तुरी लागुरी, भीमो लागुरी, सोनाराम जेराई, बुधराम सिंकू, रामलाल सिंकू, दामू सिंकू, जोबिन सोय, कृष्णा गोप, मनोज तुबिड और सूबेदार पुरती समेत जगन्नाथपुर एवं नोवामुंडी प्रखंड के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता सोनाराम देवगम ने की। मंच संचालन राहुल आदित्य ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक सिंकू ने किया।

