Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

*रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधकर लिया सुरक्षा का संकल्प*

चाईबासा: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिले की पंचायतों में पेड़ों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने पौधारोपण भी किया।

सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु पंचायत परिसर में मुखिया जुलियाना देवगम एवं पंचायत सचिव जगबंधु दास ने पेड़ों पर राखी बांधी और पौधारोपण किया। मौके पर मुखिया जुलियाना देवगम ने कहा कि पेड़ों पर राखी बांधने का उद्देश्य उनकी सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण के साथ वायुमंडल में ऑक्सीजन की मौजूदगी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में शिक्षक कृष्णा देवगम, सुरजा देवगम, वीर सिंह गोप, अभय चंद्र देवगम, शिवनाथ गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे l

Related Post