धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ गणमान्य अतिथियों ने भी हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं जदयू महानगर सचिव विकास कुमार ने विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर एवं गणेश वंदना के साथ किया। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायकों ने माता रानी और भगवान शिव के एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते नजर आए। पूरा परिसर “हर-हर महादेव” और “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा।
जागरण के समापन के बाद माता रानी और बाबा भोलेनाथ को भोग अर्पित कर विशाल महाभोग का प्रसाद वितरण किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर विकास कुमार ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल आस्था का केंद्र नहीं होते, बल्कि समाज में सुख-समृद्धि, एकता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजकों एवं स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

