Breaking
Sun. Aug 16th, 2026

खुदीराम बोस के शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर, 72 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर। सामाजिक संस्था बंग बंधु एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में देश के वीर शहीद खुदीराम बोस के शहीद दिवस पर रविवार को जमशेदपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सदस्यों ने शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान किया। कार्यक्रम में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी, टीम पीएसएफ के अरिजीत सरकार, बंगबंधु संस्था की अध्यक्ष अपर्णा गुहा, महासचिव उत्तम गुहा, जिला कमेटी के प्रकाश मुखर्जी, अमिताभ बक्शी, पुरबी घोष, टेल्को साबुज कल्याण संघ के मिथलेश घोष, बंगाल क्लब के सौम्य सेन, देबाशीष नाहा, काजोल मुखर्जी, राम कृष्ण मिश्रा, नंटू सरकार, अरूप मल्लिक, अंशु सरकार, अमित मैती, सुभाष सिंहराय, अशोक दत्ता, सुब्रता बरुआ, देबजीत सरकार समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Related Post