Breaking
Sun. Aug 16th, 2026

*खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, बड़े आंदोलन की तैयारी*

चाईबासा: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को डोबरोसाई चाईबासा स्थित सनसाईन रेस्टोरेंट के सभागार में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में जिला समिति की विशेष बैठक हुई। बैठक में विधेयक के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की रणनीति तैयार करने और गांव स्तर तक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि यह विधेयक राज्यों को वित्तीय रूप से कमजोर करने और राज्य के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर संकट पैदा करने वाला है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस मुद्दे पर लंबी और निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है। केंद्र सरकार को विधेयक वापस लेना होगा, अन्यथा खनिज को झारखंड से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से तय किए जाने वाले आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को पश्चिमी सिंहभूम में पूरी ताकत के साथ लागू किया जाएगा।

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि विधेयक संघीय ढांचे और राज्यों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने वाला है। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज आधारित राज्य है और राज्य के गैर-कर राजस्व का बड़ा हिस्सा खनन से प्राप्त होता है। उनके अनुसार विधेयक के प्रभाव से राज्य की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी और इसका असर मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, 200 यूनिट बिजली बिल माफी योजना, कृषि ऋण माफी, फसल राहत योजना, मुख्यमंत्री असाध्य रोग सहायता योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसी योजनाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी आंदोलन करेगी।

बैठक में सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पुरती, सुखराम उरांव, जगत माझी, नगर पर्षद अध्यक्ष नितिन प्रकाश और सन्नी उरांव समेत पार्टी के केंद्रीय सदस्य, जिला पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष-सचिव, सोशल मीडिया सदस्य तथा प्रखंड और नगर अध्यक्ष-सचिव मौजूद रहे।

बैठक में गांव स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने और ग्रामीण बैठकें आयोजित कर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए प्रखंड एवं पंचायत समितियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में जिला सचिव राहुल आदित्य, सुभाष बनर्जी, इकबाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, विकास गुप्ता, दिनेश चन्द्र महतो, प्रेम मुण्डरी, चन्द्रमोहन बिरुवा, मानाराम कुदादा, विनय प्रधान, वृन्दावन गोप, विश्वनाथ बाड़ा, बन्धना उरांव, हरिलाल करजी, कान्डे तियु, मो. मोजाहिद, मोनिका बोयपाई, निसार हुसैन, मिथुन गागराई, रामलाल मुण्डा, अभिषेक सिंकु, दिलवर हुसैन, कश्मीर कान्डेयांग, कैसर परवेज, श्री गोप, मंगल सिंह तियु, चिरिया बुड़ीउली, मंगल सिंह तुबिद, जुन्डिया सिंकु, शशिभूषण पिंगुवा, राजेश पिंगुवा, लाला राउत, जवाहर बोयपाई, दुर्गा चरण देवगम, महेन्द्र तिरिया, वसीम अकरम हुसैन, लखन हेम्बरोम, गणेश बोदरा, राहुल तिवारी, बबलू गोडसोरा, सुनील बूढ़, सिलबिरियुस तिर्की, विष्णु मिंज, सेलाए मुण्डा, ताराकान्त सिजुई, नितेश माधव कारवा, जीतू बारी, सुनीता देवगम, सुखमति बानरा, डिम्बू तियु, शीला जामुदा, बसन्ती सुंडी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post