Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन

जमशेदपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में परिषद के जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव और महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। परिषद के वरिष्ठ सदस्य सार्जेंट तापन मजूमदार ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों के त्याग और संघर्ष को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सार्जेंट राजीव सिंह ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के साथ प्रत्येक नागरिक की राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और मजबूती के लिए समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

परिषद की ओर से शहर के सभी सैनिक परिवारों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हित में कार्य करने के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान जारी रखने का संकल्प लिया गया।

समारोह में जसवीर सिंह, मजूमदार, दीपक शर्मा, अवधेश कुमार, सतीश प्रसाद, सत्यप्रकाश, उमेश शर्मा, घनश्याम यादव, एब दी दोहे, वरुण कुमार, दयानंद सिंह, रमेश प्रसाद, केएन सिंह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

Related Post