Breaking
Sun. Aug 9th, 2026

टाटानगर की लंबित 3rd लाइन का काम जल्द शुरू हो, मेगा ब्लॉक लेकर पूरा करें NI कार्य : सिंहभूम चैम्बर

जमशेदपुर, 9 अगस्त 2026। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) के अध्यक्ष मानव केडिया ने रेल मंत्री माननीय श्री अश्विनी वैष्णव से टाटानगर रेलवे स्टेशन से संबंधित लंबे समय से लंबित 3rd लाइन के कार्य को शीघ्र गति देने तथा आवश्यक NI (Non-Interlocking) कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लेने का आग्रह किया है।

इस संबंध में रेल मंत्री को भेजे गए पत्र में SCCI ने South Eastern Railway के मेगा ब्लॉक संबंधी Memorandum No. OPT.48/50/CKP/PB/1 दिनांक 30.04.2026 तथा Railway Board के Message No. DTP/2026/04/34 दिनांक 30.04.2026 का भी संदर्भ दिया है।

चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि “टाटानगर रेलवे की 3rd लाइन का कार्य अत्यंत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। हमें आश्वस्त किया गया था कि अप्रैल 2026 के बाद टाटानगर रेलवे क्षेत्र में 3rd लाइन के कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। लेकिन वर्तमान में राउरकेला रूट पर 5th लाइन के कार्य के लिए NI/मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि टाटानगर में लंबित 3rd लाइन के लिए मेगा ब्लॉक क्यों नहीं लिया जा रहा है?”

उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों द्वारा स्वयं यह बताया गया है कि टाटानगर में मेगा ब्लॉक के कारण होने वाले repercussions राउरकेला की तुलना में कहीं अधिक होंगे। यदि टाटानगर पर प्रभाव इतना व्यापक है, तो रेलवे को इसकी योजना पहले से बनाकर आवश्यक कार्य को उसी अवधि में पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, ताकि भविष्य में बार-बार ट्रेनों का परिचालन प्रभावित न हो।

SCCI ने मांग की है कि राउरकेला की ओर चल रहे NI कार्य के साथ टाटानगर की 3rd लाइन का NI कार्य भी तकनीकी रूप से संभव होने पर समानांतर अथवा समन्वित रूप से कराया जाए। इससे एक ही अवधि में अधिकतम आधारभूत संरचना कार्य पूरे किए जा सकेंगे और भविष्य में बार-बार ट्रेनों के रद्दीकरण, डायवर्जन, शॉर्ट टर्मिनेशन एवं री-शेड्यूलिंग से यात्रियों को होने वाली परेशानी कम होगी।

मानव केडिया ने कहा कि टाटानगर केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र तथा एक बड़े औद्योगिक एवं यात्री क्षेत्र की जीवनरेखा है। बड़ी संख्या में यात्री, कर्मचारी, विद्यार्थी, व्यवसायी और उद्योग रेलवे कनेक्टिविटी पर निर्भर हैं। ऐसे में बार-बार ट्रेनों के रद्द होने अथवा डायवर्ट होने का सबसे अधिक असर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि 3rd लाइन का शीघ्र निर्माण लाइन क्षमता बढ़ाने, ट्रेनों की समयबद्धता सुधारने, यात्री गाड़ियों के सुचारू परिचालन तथा क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

SCCI ने रेल मंत्री से मांग की है कि टाटानगर की 3rd लाइन की वर्तमान स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा कर NI कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाए, राउरकेला के NI कार्य के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तथा कार्य को निश्चित एवं समयबद्ध अवधि में पूरा किया जाए। में लंबित 3rd लाइन का काम जल्द शुरू हो, मेगा ब्लॉक लेकर पूरा करें NI कार्य : सिंहभूम चैम्बर

जमशेदपुर, 9 अगस्त। टाटानगर रेलवे स्टेशन से जुड़ी लंबे समय से लंबित 3rd लाइन के कार्य को जल्द गति देने की मांग सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने की है। चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर टाटानगर में आवश्यक NI (Non-Interlocking) कार्य के लिए जल्द मेगा ब्लॉक लेने का आग्रह किया है।

रेल मंत्री को भेजे पत्र में SCCI ने South Eastern Railway के मेगा ब्लॉक संबंधी Memorandum No. OPT.48/50/CKP/PB/1 दिनांक 30 अप्रैल 2026 और Railway Board के Message No. DTP/2026/04/34 दिनांक 30 अप्रैल 2026 का भी हवाला दिया है।

मानव केडिया ने कहा कि टाटानगर क्षेत्र में 3rd लाइन का कार्य काफी धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। उन्हें आश्वस्त किया गया था कि अप्रैल 2026 के बाद टाटानगर रेलवे क्षेत्र में 3rd लाइन के कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। लेकिन वर्तमान में राउरकेला रूट पर 5th लाइन के कार्य के लिए NI/मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में टाटानगर की लंबित 3rd लाइन के लिए मेगा ब्लॉक नहीं लिए जाने पर उन्होंने सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारियों के अनुसार टाटानगर में मेगा ब्लॉक लेने से होने वाले परिचालन संबंधी प्रभाव राउरकेला की तुलना में अधिक होंगे। ऐसे में रेलवे को इसकी पूर्व योजना बनाकर आवश्यक कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए, ताकि भविष्य में बार-बार ट्रेनों का परिचालन प्रभावित न हो।

SCCI ने मांग की है कि राउरकेला में चल रहे NI कार्य के साथ टाटानगर की 3rd लाइन का NI कार्य भी तकनीकी रूप से संभव होने पर समानांतर या समन्वित तरीके से कराया जाए। चैम्बर का कहना है कि इससे एक ही अवधि में अधिक से अधिक आधारभूत संरचना संबंधी कार्य पूरे किए जा सकेंगे और भविष्य में ट्रेनों के रद्दीकरण, डायवर्जन, शॉर्ट टर्मिनेशन और री-शेड्यूलिंग की समस्या को कम किया जा सकेगा।

मानव केडिया ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में यात्री, कर्मचारी, विद्यार्थी, व्यवसायी और उद्योग रेलवे कनेक्टिविटी पर निर्भर हैं। ऐसे में ट्रेनों के बार-बार रद्द या डायवर्ट होने से टाटानगर से यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।

उन्होंने कहा कि 3rd लाइन का जल्द निर्माण रेलवे की लाइन क्षमता बढ़ाने, ट्रेनों की समयबद्धता सुधारने, यात्री ट्रेनों के सुचारू परिचालन और क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए बेहद जरूरी है।

SCCI ने रेल मंत्री से टाटानगर की 3rd लाइन की वर्तमान स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा कराने, NI कार्यक्रम जल्द जारी करने, राउरकेला के NI कार्य के साथ समन्वय स्थापित करने और 3rd लाइन का काम निश्चित एवं समयबद्ध अवधि में पूरा कराने की मांग की है।

Related Post