Breaking
Sun. Aug 9th, 2026

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को किया याद, आदिवासी अधिकारों और संगठन की मजबूती पर मंथन

चाईबासा: जिला कांग्रेस कमिटी पश्चिमी सिंहभूम की ओर से रविवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में अगस्त क्रांति दिवस, विश्व आदिवासी दिवस और जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की मासिक बैठक के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की। इस दौरान ‘आदिवासी अधिकार, जीवन दर्शन एवं पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम (पेसा)’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें आदिवासी समाज के अधिकारों, ग्रामसभा की भूमिका, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही कांग्रेस के अग्रणी संगठनों एवं विभिन्न प्रकोष्ठ-विभागों के कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। वहीं विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और संवैधानिक संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के संघर्ष से जुड़ा रहा है।

प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनित शर्मा ने कहा कि आदिवासी समाज झारखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का महत्वपूर्ण आधार है। आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामसभा को मजबूत करने, पेसा कानून की मूल भावना लागू करने तथा जल, जंगल और जमीन से जुड़े पारंपरिक अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता है। उन्होंने कांग्रेसजनों से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की मासिक बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े मुद्दों, पार्टी की गतिविधियों और संगठन को प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सह प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा ने किया।

कार्यक्रम को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, जिला उपाध्यक्ष कैरा बिरुवा, सुरेश सावैयां, महासचिव पूर्ण चन्द्र कायम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा और एससी सेल कोल्हान प्रभारी सूरज मुखी ने संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंहदेव, इम्तियाज खान, अनुप्रिया सोय, रितेश तामसोय, कमल लाल राम, महासचिव शिवकर बोयपाई, जम्बी कुदादा, मो० तस्लीम अंसारी, लियोनार्ड बोदरा, जगदीश सुंडी, राजेश्वरी मुखी, क्रांति मिश्रा, बालेमा कुई, आदित्य विक्रम तिरिया, नारायण सिंह पुरती, सन्नी संदीप देवगम, मो० शब्बीर अहमद, निराकर बिरुवा, विजय तिग्गा, गुलजार अंसारी, कोषाध्यक्ष सनातन सावैयां, कार्यालय सचिव सुशील दास, सचिव मोहन सिंह हेम्ब्रम, संजय बिरुवा, अजित कांडेयांग, सुनीता लकड़ा, निलिमा रॉय, सतीश चंद्र कोया, अजम्बर सुरीन, शिवा बांदिया, कृष्णा चन्द्र सिरका, युवा कांग्रेस जिला महासचिव राजीव बोयपाई, युवा कांग्रेस विधानसभा चक्रधरपुर अध्यक्ष प्रतीक कुमार, वरीय कांग्रेसी समीर सुंडी, मंजु बिरुवा, अमृत माझी, शैली शैलेन्द्र सिंकु, आरिल सिंकु, विशाल गुड़िया, मनीष सिंकु, समीर हेम्ब्रम, जुम्बल सुंडी, नंद गोपाल दास, बिक्रम बिरुली, एल्विन एक्का, रुपेश पुरती, राजू गागराई, गौरव सिंकु, राजेन्द्र कच्छप, चंद्र शेखर गागराई, सागु चरण हेम्ब्रम, अमर ज्योति गोंड, करण सोनकर समेत अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Post