Breaking
Fri. Aug 7th, 2026

जगन्नाथपुर के कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को विधायक सोनाराम सिंकु ने भेंट किए मॉडल नगाड़ा

जगन्नाथपुर: जगन्नाथपुर के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जगन्नाथपुर की छात्राओं के बीच मॉडल नगाड़ा (वाद्ययंत्र) का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पारंपरिक आदिवासी संस्कृति, कला और लोक वाद्ययंत्रों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से मॉडल नगाड़ा उपलब्ध कराया गया है, ताकि वे अपनी परंपराओं को जानें और आगे बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़े रहना चाहिए। इससे समाज की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी और पारंपरिक लोक कला को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी आफताब आलम, मुण्डा सोमनाथ सिंकु, हासलुद्दीन खान, रघुनाथ राउत, विजय गुप्ता, रंजीत गगराई, रोशन पान और राशिका लागुरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने विधायक सोनाराम सिंकु का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को समझने और सीखने का अवसर मिलेगा।

Related Post