Breaking
Mon. Aug 3rd, 2026

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की निशुल्क कांवर यात्रा की कमान संभालेंगी कुमकुम श्रीवास्तव

जमशेदपुर। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आगामी 9 अगस्त 2026 को आयोजित की जाने वाली निशुल्क कांवर यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा के सफल संचालन और बेहतर प्रबंधन को लेकर संघ की बैठक में सर्वसम्मति से कुमकुम श्रीवास्तव को यात्रा का संयोजक नियुक्त किया गया।

संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि इस वर्ष कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए संगठन ने कुमकुम श्रीवास्तव को यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यात्रा का संचालन सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि कुमकुम श्रीवास्तव अपने पति एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के साथ पूरी कांवर यात्रा में शामिल रहेंगी और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा यात्रा प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाएंगी। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Post