Breaking
Sun. Aug 2nd, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को होगा खेल प्रेमी समिति का सम्मान समारोह

चाईबासा: खेल प्रेमी समिति की बैठक रविवार को रवीन्द्र भवन स्थित रवीन्द्र पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डी.के. बनर्जी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रवीन्द्र भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न खेलों से जुड़े 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष डी.के. बनर्जी और उपाध्यक्ष दिवाकर गोप ने पारिवारिक कारणों तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अपने-अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। हालांकि दोनों ने कहा कि वे समिति से जुड़े रहेंगे और आगे भी समिति के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग करेंगे।

इसके बाद सर्वसम्मति से आशीष बिरूवा को खेल प्रेमी समिति का नया अध्यक्ष तथा मतलूब आलम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए 12 सदस्यीय आयोजन समिति का भी गठन किया गया।

आयोजन समिति में आशीष बिरूवा, मतलूब आलम, काबू दत्ता, रमेश दास, शीतल बागे, सूर्यकांत बोस, सुशील महापात्रा, सुरसेन तोपनो, मोअज्जम, सुनील कुमार, असलम परवेज और जनक किशोर गोप को शामिल किया गया है। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्णय लिया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए अगली बैठक 16 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बैठक में पी.के. फौजदार सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Post