जमशेदपुर के साकची स्थित टिन शेड मार्केट, टैंक रोड में ऑल मार्केट एसोसिएशन के नए मुख्य कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने फीता काटकर नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान महासचिव नसीम अंसारी ने हरविंदर सिंह मंटू को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नए कार्यालय के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न बाजारों से जुड़े बड़ी संख्या में व्यापारी, एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नए मुख्य कार्यालय के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे व्यापारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

