Breaking
Wed. Jul 15th, 2026

राकेश पोद्दार के आवास पहुंचे बाबूलाल मरांडी, शिशु पुत्री को दिया आशीर्वाद

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के आवास पर बुधवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे। उन्होंने राकेश पोद्दार की नवजात पुत्री के छठियारी कार्यक्रम में शामिल होकर बच्ची को आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर राकेश पोद्दार और उनके परिवार के सदस्यों ने बाबूलाल मरांडी सहित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर स्वागत किया। समारोह में पारिवारिक माहौल के बीच अतिथियों ने शिशु बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर होती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छा संस्कार, शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देना प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिशु पुत्री के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियां आगे बढ़कर परिवार, समाज और राज्य का नाम रोशन करें, यही सभी की शुभकामना होनी चाहिए।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुँवर गागराई, भाजपा के वरिष्ठ नेता जे.बी. तुबिद, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अतिथियों ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और नवजात बच्ची को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शुभचिंतक और भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

Related Post