Breaking
Wed. Jul 15th, 2026

जमशेदपुर रथ यात्रा में पहली बार दिखेगा 51 सदस्यीय बैंड का भव्य प्रदर्शन, रामगढ़ की प्रसिद्ध बैंड पार्टी बनेगी विशेष आकर्षण

जमशेदपुर: भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा इस वर्ष श्रद्धा और भव्यता के साथ नए आकर्षणों की साक्षी बनेगी। 16 जुलाई को कदमा-बिष्टुपुर से निकलने वाली इस्कॉन कदमा की रथ यात्रा में पहली बार रामगढ़ की प्रसिद्ध 51 सदस्यीय बैंड पार्टी अपनी विशेष प्रस्तुति देगी।

पारंपरिक धुनों, धार्मिक भजनों और वाद्ययंत्रों की मधुर स्वर लहरियों के बीच यह बैंड रथ यात्रा की शोभा को और अधिक भव्य बनाएगा। आयोजकों के अनुसार, पहली बार इतनी बड़ी बैंड पार्टी के शामिल होने से यात्रा का धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण और भी आकर्षक होगा।

रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शहरवासियों के लिए यह विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा और भक्ति, उत्साह तथा सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

इस्कॉन कदमा ने सभी श्रद्धालुओं से रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related Post