Breaking
Wed. Jul 15th, 2026

सतगावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, ड्राइवर फरार

कोडरमा, सतगावां।। पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 जुलाई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल एवं बोलेरो वाहन में अवैध शराब लोड कर सतगावां के रास्ते गोविन्दपुर होते हुए बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त की गई।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के आलोक में थाना प्रभारी सतगावाँ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्रवाई प्रारम्भ की गई। इस क्रम में सतगावाँ थाना अन्तर्गत घोड़सिमर चेक पोस्ट के पास सघन वाहन चेकिंग लगाई गई।

चेकिंग के क्रम में दो मोटरसाइकिल—एक आपाची मोटरसाइकिल (रजि. नं. JH02BE-1775) एवं एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (रजि. नं. BR27T-5180) तेज गति से घोड़सिमर चेक पोस्ट के पास पहुंचीं। पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर वाहन चालकों ने वाहन दाएं-बाएं कर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस बल की मुस्तैदी एवं स्लाइडर से मार्ग अवरुद्ध कर उन्हें पकड़ लिया गया।

वाहनों की तलाशी के दौरान उनमें अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पूछताछ में आपाची मोटरसाइकिल के चालक ने अपना नाम अजित कुमार (19 वर्ष), पिता अनिल प्रसाद यादव, ग्राम कमालपुर, थाना गोविन्दपुर, जिला नवादा (बिहार) तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम साजन कुमार (19 वर्ष), पिता रामबालक प्रसाद यादव, ग्राम कमालपुर, थाना गोविन्दपुर, जिला नवादा (बिहार) बताया। वहीं पल्सर मोटरसाइकिल (रजि. नं. BR27T-5180) के चालक ने अपना नाम बिहारी ठाकुर (19 वर्ष), पिता सिद्धी ठाकुर, ग्राम देविन्दपुरा, थाना कादिरगंज, जिला नवादा (बिहार) बताया।

तीनों व्यक्तियों द्वारा न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया गया और न ही कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बरामद अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दोनों मोटरसाइकिलों को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी क्रम में बासोडीह बाजार की ओर से आ रहे एक सफेद रंग के बोलेरो वाहन (रजि. नं. BR02PA-5136) ने घोड़सिमर चेक पोस्ट के पास पुलिस बल की तैनाती देखकर वाहन वापस मोड़ लिया और बासोडीह बाजार की ओर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर चालक ने पकड़ में आने के डर से बैधडीह पेट्रोल पंप के पीछे खाली स्थान पर बोलेरो खड़ी कर फरार हो गया।

पुलिस द्वारा बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध बीयर एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस संबंध में सतगावाँ थाना कांड संख्या- 56/26, दिनांक 13.07.2026, धारा 274/275/3(5) बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कोडरमा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

बरामद अवैध शराब:

  • ROYAL STAG 750 ML – 05 पेटी (60 पीस) + 16 पीस = कुल 76 पीस
  • ROYAL STAG 375 ML – 05 पेटी (120 पीस) + 14 पीस = कुल 134 पीस
  • BLENDERS PRIDE WHISKY 375 ML – 02 पेटी = कुल 48 पीस
  • STERLING RESERVE B7 WHISKY 375 ML – 03 पेटी = कुल 54 पीस
  • MAGIC MOMENTS VODKA 750 ML – 02 पेटी = कुल 24 पीस
  • KING FISHER STRONG PREMIUM BEER 500 ML – 01 पेटी = कुल 24 पीस

गिरफ्तार व्यक्ति:

  • अजित कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता अनिल प्रसाद यादव, ग्राम कमालपुर, थाना गोविन्दपुर, जिला नवादा (बिहार)
  • साजन कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता रामबालक प्रसाद यादव, ग्राम कमालपुर, थाना गोविन्दपुर, जिला नवादा (बिहार)
  • बिहारी ठाकुर, उम्र 19 वर्ष, पिता सिद्धी ठाकुर, ग्राम देविन्दपुरा, थाना कादिरगंज, जिला नवादा (बिहार)

इस अभियान में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मी:

  • बबलु कुमार, थाना प्रभारी सतगावाँ
  • मो. इसराफिल
  • हव. द्वारिका यादव, रिजर्व गार्ड, सतगावाँ थाना
  • आरक्षी-462 मुकेश कुमार सिंह, रिजर्व गार्ड
  • चालक आरक्षी-215 शाहवाज अहमद

इन सभी ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Post