Breaking
Wed. Jul 15th, 2026

चाईबासा: अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल चाईबासा स्थित नेत्र चिकित्सालय में मंगलवार को कुल आठ मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। नेत्र सर्जन डॉ. सेलिन सोसन टोपनो ने सभी मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, चार मरीजों का ऑपरेशन फेको विधि से तथा चार मरीजों का ऑपरेशन एसआईसीएस (SICS) विधि से किया गया।

ऑपरेशन को सफल बनाने में सदर अस्पताल के नेत्र पदाधिकारी डॉ. मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, परिचारिका ज्योति हेरेंज, संजना देवी, ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर, स्वास्थ्यकर्मी मुकेश कारवा तथा साइट सेवर्स पश्चिमी सिंहभूम के जिला कार्यक्रम समन्वयक बासुदेव नायक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अस्पताल प्रबंधन ने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।

Related Post