चाईबासा: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र तथा अन्य कार्यक्रमों में नवीन नामांकन (फ्रेश एडमिशन) एवं पुनः पंजीकरण (री-रजिस्ट्रेशन) की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
इग्नू की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक विद्यार्थी एवं शिक्षार्थी निर्धारित तिथि से पहले अपना नामांकन या पुनः पंजीकरण अवश्य करा लें, ताकि वे आगामी शैक्षणिक सत्र का लाभ प्राप्त कर सकें। विद्यार्थियों से अंतिम समय की तकनीकी या अन्य असुविधाओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
नामांकन एवं पुनः पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम इग्नू अध्ययन केंद्र, महिला कॉलेज चाईबासा (अध्ययन केंद्र कोड-0525) से संपर्क कर सकते हैं।

