चाईबासा: अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य सभा के तत्वावधान में चाईबासा विजयवर्गीय वैश्य सभा एवं विजयवर्गीय महिला मंडल की ओर से सोमवार को चाईबासा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा समाज में वृक्षारोपण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में अशोक विजयवर्गीय, राजू विजयवर्गीय, आलोक गुप्ता, कोमल विजय, रेणु विजय, सुनीता विजय, बबली विजय, पुष्पा विजय, हेमा विजय, किरण गुप्ता, ज्योति विजय एवं नीतू विजय उपस्थित रहे।

