चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी चाईबासा जिला के नगर मंडल की बैठक बुधवार को चाईबासा परिसदन में नगर मंडल अध्यक्ष राकेश पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों का नियमित प्रवास सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बना रहे और संगठन की गतिविधियां अधिक प्रभावी एवं सशक्त हो सकें। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों का सफल संचालन कर उनकी जानकारी समय पर संगठन के पोर्टल पर अपलोड की जाए, जिससे जिला और प्रदेश संगठन को गतिविधियों की जानकारी मिलती रहे। उन्होंने “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में बड़कुंवर गगराई, जे.बी. तुबिद, जिला प्रभारी विनय जायसवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजू पांडेय, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन तियू, जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुआ, चंदन झा, प्रताप कटियार, अमाउंट सयनम, रोहित दास, दिलीप साव, कामेश्वर विश्वकर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा, नीरज गुप्ता, दीपक पोद्दार, संजय गुप्ता, रामानंद महतो, जगदीश निषाद, वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

