Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

*पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग में कोल्हान किंग और चाईबासा चैलेंजर्स की जीत*

चाईबासा: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कोल्हान किंग ने चक्रधरपुर रॉयल्स को दो विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में चाईबासा चैलेंजर्स ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को 33 रनों से पराजित किया। कोल्हान किंग की यह पांच मैचों में चौथी जीत है। टीम आठ अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है और उसका सेमीफाइनल में स्थान पक्का हो गया है।

बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में कोल्हान किंग के कप्तान शिवम कुमार ने टॉस जीतकर चक्रधरपुर रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। चक्रधरपुर रॉयल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 186 रन बनाए। ललित शुक्ला ने तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। शिवम पटेल ने 40, डेविड सांगा ने 30 और हर्ष कुमार ने 26 रन बनाए। कोल्हान किंग की ओर से यशस्वी मिश्रा ने 27 रन देकर चार विकेट लिए। हृतिक अनंत, विकास यादव, सत्यम यादव और राम रौशन शरण को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोल्हान किंग ने 19.1 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की। आशीष तनवर ने 31 गेंदों में पांच चौके और सात छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। कप्तान शिवम कुमार ने 16 गेंदों पर 32 रन, सत्यम यादव ने 26 रन, यशस्वी मिश्रा ने नाबाद 16 रन और विकास यादव ने 10 रन बनाए। चक्रधरपुर रॉयल्स की ओर से निशांत रोहन ने तीन और हर्ष कुमार ने दो विकेट लिए। महेश सुलेंद्र दास और करण कुमार को एक-एक विकेट मिला। यशस्वी मिश्रा को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार डीएलएस मैनेजर परमवीर सिंह ने प्रदान किया।

दूसरे मुकाबले में चाईबासा चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 218 रन बनाए। राहुल महतो ने एक चौका और छह छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। कप्तान सुमित कुमार ने 35, एमोस एक्का ने 34, सचिन दूबे ने 32, अरविंद कुमार ने 25 और हर्ष राणा ने 22 रन बनाए। जगन्नाथपुर टाइगर्स की ओर से ए. पवन कुमार ने तीन और युवराज कुमार ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगन्नाथपुर टाइगर्स की टीम 19.1 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान विकास सिंह ने 22 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। निकेत सिंह ने 43, रौशन कुमार ने 42, ए. पवन कुमार ने 24 और डेविड सागर मुंडा ने 19 रन बनाए। चाईबासा चैलेंजर्स की ओर से आकाश कुमार ने तीन विकेट लिए। एमोस एक्का, सचिन दूबे और वामहस्त स्पिनर फैजानुल रहमान ने दो-दो विकेट लिए।

सचिन दूबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार चक्रधरपुर रॉयल्स के फ्रेंचाइजी प्रतिनिधि राजेश सिन्हा ने प्रदान किया। इस हार के साथ जगन्नाथपुर टाइगर्स की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई, जबकि चाईबासा चैलेंजर्स का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

Related Post