बोकारो:चेकपोस्ट गुजरात कॉलोनी स्थित शराब दुकान के पास बीती रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उपद्रव किया। आरोप है कि उपद्रवियों ने कन्हैया भोजनालय में तोड़फोड़ करने के साथ वहां खड़े चार पहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा बाइपास रोड पर भूंजा बेचने वाले दो ठेले पलट दिए और उनके चूल्हे तोड़ दिए गए। घटना को लेकर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है।
दुकानदारों के अनुसार, घटना रात करीब 1:30 बजे की है। उनका दावा है कि घटना के दौरान टाइगर मोबाइल के जवानों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया था। हालांकि, सुबह चास थाना जाकर जानकारी लेने पर किसी की गिरफ्तारी नहीं होने की बात बताई गई। दुकानदारों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों को पकड़ते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
मेन बाजार में आधी रात हुई इस घटना से दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले की जानकारी चास थाना पुलिस को दे दी गई है। वही शुक्रवार को चास थाना पुलिस ने गुजरात कॉलोनी शराब दुकान के पास उपद्रव करने वाला आरोपी गिरफ्तार। गुजरात कॉलोनी स्थित शराब दुकान के समीप बीती रात हुई जमकर तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत अनुराग के रूप में हुई है। वह कुंवर सिंह कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है और ट्रक चलाने का काम करता है।पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना में भोजनालय, चारपहिया वाहनों और ठेलों में की गई थी तोड़फोड़।

