Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

सरयू राय ने पार्षद राजेश सिंह का धरना खत्म करवाया

जमशेदपुर। एनएच 33 से उड़ते धूल और उससे आम नागरिकों को हो रही परेशानियों के खिलाफ बालीगुमा के वार्ड पार्षद राजेश सिंह गुरुवार को डिमना चौक पर धरना दे रहे थे। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को जब इसकी जानकारी हुई तो वह धरना स्थल पर पहुंचे। पहले उन्होंने राजेश सिंह से बात की, फिर एनएचएआई के स्थानीय प्रतिनिधियों को भी डिमना चौक पर बुलाया। सरयू राय ने राजेश सिंह से कहा कि अभी कल ही (बुधवार को) वह एनएच 33 का भ्रमण कर चुके हैं। दो दिनों के बाद एनएचएआई सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरु करेगी। शुक्रवार को गांधी जयंती है। शनिवार-रविवार से काम शुरु हो जाएगा। एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने भी इसकी स्वीकृति दी। फिर श्री राय के आश्वासन पर राजेश सिंह ने अपना धरना खत्म कर दिया।

Related Post